Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: आमतौर पर लोग पुलिस को कई तरह की बातें कहते हैं। कभी कहते हैं कि पुलिस कहर बरपाती है, कभी कहते हैं कि पुलिस बेरहम है लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड की एक बेहतरीन तस्वीर दिखा रहे हैं। तस्वीरें सीधे चमोली जिले के कर्णप्रयाग से हैं...जहां अभी भी कुछ अड़ियल लोग हैं जिन्हें दुनियाभर में हो रही मौतों की कोई परवाह नहीं। इन लोगों को न ही अपने परिवार की परवाह है, न राज्य की, न देश की...दुनिया में क्या हो रहा है? इन्हें कोई मतलब नहीं। ये ही वजह है कि लॉकडाउन होने के बाद भी ऐसे लोग अड़ियलपना दिखाकर सड़क पर उतर आए हैं। अगर इन लोगों की वजह से समाज में कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी फैलेगी तो ये लोग सिस्टम को सौ गालियां देंगे। ऐसे लोग ये नहीं देख रहे कि इस सन्नाटे के बीच कुछ वर्दीवाले भी हैं, जो आपको सुरक्षित देखना चाहते हैं। चमोली जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन पुलिस इस बार बेरहमी से नहीं बल्कि अदब से पेश आई। साथ ही सड़क पर उतरने वाले लोगों की सोशल बेइज्जती भी हो गई। आगे तस्वीरें देखिए