Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: खाकी वर्दी पहनना इतना आसान नहीं होता। अगर कोई इस वक्त आपके लिए सड़कों पर है तो वो पुलिस के जवान हैं। उत्तराखंड पुलिस Uttarakhand Police ने वास्तव में इस बार मिसाल पेश कर दी है। हिम्मत की मिसाल, सेवा की मिसाल, सुरक्षा की मिसाल...एक ऐसी मिसाल जो सदियों तक याद रहेगी। कोरोना के वायरस को इस वक्त उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर कोई फैलने नहीं दे रहा, तो वो ये पुलिस के जवान हैं। आज ये जवान सेना के जवानों की तरह कोरोना जैसे खतरनाक दुश्मन से देश के अंदर लड़ रहे हैं। बार बार समझाने के बाद भी जब प कोई गलत हरकत करते होंगे तो चिढ़ इन्हें भी तो आती होगी। लेकिन नहीं..वो इसे जाहिर नहीं करते। वर्दी के भीतर भी एक इंसान ही है और वो इसी समाज का हिस्सा है...आप ये कैसे भूल सकते हैं। तो आइए कोरोना से लड़ रहे उत्तराखंड में पुलिस Uttarakhand police के देवदूतों के कुछ वीडियो और तस्वीरें आपको दिखाते हैं। अगर पसंद आएं तो हमारी अपील है कि शेयर जरूर करें। इन जवानों के लिए हम आपकी तरफ से आभार समझेंगे। आगे देखिए