उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के एक ही परिवार के 6 सदस्य कोरोना संदिग्ध होने की वजह से क्वॉरेन्टीन किए गए हैं। इसके साथ ही उनके पड़ोसी को भी क्वॉरेन्टीन किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस परिवार के दो लोग बीते दिनों एक महिला से मिलकर आए थे। वो महिला सउदी से लौटी थी और वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जरा सोचिए ये मामला कितना गंभीर हो सकता है। प्रशासन द्वारा पूरे परिवार को क्वॉरेन्टीन किया गया है साथ ही उनके पड़ोसी को भी क्वॉरेन्टीन किया गया है। बताया जा हा है कि परिवार के सदस्यों को बुखार, सर्दी जुकाम आदि की शिकायत है। खबर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर की है। यहां नागरिक चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि जल्द ही इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा। एसडीएम निर्मला बिष्ट, कोतवाल संजय पाठक ने उस गली के लोगों को एहतियातन होम क्वारंटीन के लिए कहा। आगे पढ़िए