Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना के चलते लोगों की जान पर बन आई है, लेकिन लोग हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। पूरा उत्तराखंड लॉकडाउन है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। ऐसी खामोशी पसरी है, जो कि सिर्फ कुत्तों के भौंकने से ही टूटती है। ऐसे वक्त में भी उत्तराखंड के एक दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया लेने के लिए ससुराल पहुंच गए। पुलिस को पता चला तो पूरी फोर्स शादी वाले घर में धमक पड़ी। और दूल्हे राजा को बारातियों समेत असली ‘ससुराल’ ले आई। ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वो उसी शादी की है। अब आपको पूरी घटना बताते हैं। दूल्हे का नाम है मो. फईम। ये किच्छा में रहते हैं। इनकी शादी खटीमा की रहने वाली युवती से तय हुई थी। दुल्हन का परिवार इस्लामनगर में रहता है। कोरोना लॉकडाउन के चलते पूरे देश में अघोषित कर्फ्यू लगा हुआ है, लेकिन दूल्हा और उसके परिवार वाले इतने कॉफिंडेंस थे की बारात लेकर सीधे खटीमा पहुंच गए। इस बात की भनक पड़ते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दूल्हा-दुल्हन के पिता समेत 8 लोगों को पकड़कर थाने ले आई। शादी में आई कार को सीज कर दिया। आगे पढ़िए