इटली देश में कार्यरत डॉक्टर मोहन सिंह रावत ने कोरोना वायरस के चलते भारतीय जनता से अपील करते हुए वीडियो बनाई है। वीडियो में उनके ज़ज़्बात साफ झलकते नज़र आ रहे हैं। देखिए वीडियो
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Coronavirus Uttarakhand:Doctor mohan singh rawat massage from italy to india
देहरादून: कोरोना वायरस की वजह से स्थितियां खराब हो चुकी हैं। सोचिये एक इंसान के द्वारा फैला ये संक्रमण दुनिया भर में फैल रहा है। आंकड़ें सुनेंगे तो आप भी सहम जाएंगे। लोगों इसको सीरियसली नहीं ले रहे हैं। जब एक वायरस पूरे देश को लॉकडाउन करा सकता है, सारे व्यापार, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज बन्द करा सकता है, लोगों को घर पर रहने को मजबूर कर सकता है तो ये वायरस वाकई खतरनाक है। पूरा देश एक वायरस के फैलने से बन्द है तो ये मात्र खांसी-ज़ुकाम वाला वायरस नहीं है। इसलिये इसको सीरियसली लेना बहुत ज़रूरी है। हाल ही में इसी कोरोना के चलते इटली में कार्यरत डॉक्टर मोहन सिंह रावत ने भारत की जनता से अपील करते हुए वीडियो जारी किया है। वीडियो में मोहन सिंह रावत ने भारत की जनता से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग बेमतलब में बाहर घूम रहे हैं, वो कृपया घर में ही रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात मानिए वरना ये सिचुएशन हाथ से निकल. जायेगी। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - गढ़वाली लड़के का इटली से उत्तराखंड के नाम संदेश- यहां 1 मिनट में 2 लोग मर रहे हैं..देखिए वीडियो
उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस को सीरियसली नहीं लिया गया तो भारत मे सुनामी आ जायेगी और इटली की तरह यह भी बर्बाद हो जाएगा। मोहन सिंह रावत इटली में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं तो इसलिए उन्होंने बताया कि इटली की हालत दयनीय है। यहाँ रोज़ 600 से 700 लोगों की मौत हो रही है। लोग बिलख रहे हैं, तड़प रहे है, डॉक्टर्स पूरा-पूरा दिन ड्यूटी करते हैं मगर इटली के हालत अब सम्भल नहीं सकती। इटली इतनी कम जनसंख्या में इतनी सारी मौतें होते हुए देख रहा है। वे बार-बार अपनी देश की जनता को इटली का उदाहरण देकर समझा रहे थे। उनकी आँखों मे उम्मीद थी कि शायद उनकी आवाज़ कई लोगों तक पहुंचेगी और भारत खुद को इस लाइलाज बीमारी के चंगुल से छुड़ाने में सफल होगा। साथ ही उन्होंने उन तमाम लोगों को अच्छे से फटकारा है जो इस कठिन समय मे भी धरना देने से या विरोधप्रदर्शन करने से बाज नहीं आ रहे। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - ये गढ़वाली गीत यू-ट्यूब पर बन रहा है सबकी पसंद, हर किसी ने की तारीफ..आप भी देखिए
डॉ मोहन सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो इतने कठिन समय में भी सड़कों पर प्रदर्शन करने उतर रखे हैं। उन्होंने भारत के डॉक्टर्स से भी उनकी ड्यूटी को और अधिक लगन और मेहनत से करने की भी अपील की है। आइये अब डॉक्टर मोहन सिंह रावत की वीडियो आपको दिखाते हैं