Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में अभी तक CORONA से पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से तीन ट्रेनी आईएफएस ने CORONAVIRUS से जंग जीत ली है, जिसके बाद उसे शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित 1 विदेशी अभी भी दून मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसके अलावा दुगड्डा का 26 साल का नौजवान भी कोरोना संक्रमित है। देहरादून से खबर है कि कलेक्ट्रेट में पास बनवाने के लिए काफी भीड़ पहुंच रही है यहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। दरअसल देहरादून में रुके हुए कई लोग अपने-अपने घर जाने के लिए पास बनवाने के लिए देहरादून कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिसके बाद यहां पर बहुत सारे लोग इकट्ठा हो गए हैं। देहरादून से कई लोग पैदल ही अपने-अपने घरों के लिए चल दिए हैं।