उत्तराखंड लॉकडाउन के बीच दिलकश नज़ारा, सड़क पर उतरा खूबसूरत हिरनों का परिवार ..देखिए वीडियो

कोरोना के डर से इंसान घरों में कैद क्या हुए, वन्यजीव राहत की सांस लेने लगे हैं। हरिद्वार में सड़कों पर हिरणों के झुंड टहलते दिख रहे हैं। कभी ये जगह इन्हीं का घर हुआ करती थी, लेकिन इंसान ने लालच ने इनसे सबकुछ छीन लिया...अब ये वीडियो देखिए
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Uttarakhand lockdown Deer come out onto haridwar Roads
Image: Coronavirus Uttarakhand:Uttarakhand lockdown Deer come out onto haridwar Roads

हरिद्वार: इंसान और प्रकृति के बीच होने वाले संघर्ष में जीत हमेशा प्रकृति की ही होती है। आपको याद होगा साल 2013 में आई आपदा के दौरान उत्तराखंड को कैसी भीषण तबाही का सामना करना पड़ा था। ये सिर्फ प्रकृति कोप नहीं था, बल्कि इंसान के बढ़ते लालच का नतीजा भी था। इसी तरह के हालात एक बार फिर बने हुए हैं। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है। इंसान घरों में कैद हैं, लेकिन वन्यजीवों के लिए ये उत्तराखंड लॉकडाउन बड़ी राहत लेकर आया है। वो खुली हवा में राहत की सांस ले रहे हैं, सड़कों पर बिना डरे टहल रहे हैं। एक ऐसा ही शानदार वीडियो हरिद्वार से आया है। इस वीडियो में हिरणों का झुंड सड़कों पर आराम से टहलता दिख रहा है। जिन सड़कों पर हिरण टहल रहे हैं, वहां कभी इन्हीं का राज हुआ करता था, लेकिन इंसान के लालच ने जंगलों को भी नहीं छोड़ा। आगे देखिए यादगार वीडियो

यह भी पढ़ें - ये देखो उत्तराखंडियों..इटली से डॉक्टर मोहन रावत का संदेश..यहां हर दिन 700 लोग मर रहे हैं
जहां घने जंगल हुआ करते थे, वहां आज इंसानी बस्तियां हैं। अभी पिछले महीने की ही बात है। 15 फरवरी को रामनगर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मादा तेंदुए को टक्कर मार दी थी। बेजुबान तेंदुए ने सड़क पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था। रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौत की खबरें भी आपने जरूर सुनी होंगी। आज जब कोरोना ने इंसानों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है, वन्यजीव एक बार फिर आजादी महसूस करने लगे हैं। खुली हवा में सांस ले रहे हैं। गाड़ियों का डराने वाला शोर थम गया है। सड़कों पर कुचले जाने का डर भी नहीं रहा। चलिए अब आपको हरिद्वार से आया वीडियो दिखाते हैं, इसे देखिए और हमारी उस दुनिया के बारे में जरूर सोचिए, जिसमें वन्यजीव खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ये प्रकृति और इंसान के बीच होने वाले टकराव पर मंथन करने का भी समय है, वरना नतीजा आप देख ही रहे हैं...अब देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: