Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के रीजेंटा होटल में ठहरे विदेशी की जब नोएडा में जांच कराई गई तो वो कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला। देहरादून जिला प्रशासन को इस बात की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर रीजेंटा होटल को सील कर दिया गया। इसके साथ ही ये बात भी सामने आई है कि विदेशी नागरिक के संपर्क में करीब 10 लोग आए थे। उन सभी को डॉक्टर्स की निगरानी में क्वारंटीन किया जा रहा है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के डर के चलते देहरादून में होटल फ़ॉर प्वाइंट और सरोवर पोर्टिको को पहले ही सील किया जा चुका है। बताया गया है कि ब्रिटेन से आया हुआ एक नागरिक 12 मार्च को रीजेंटा होटल में पहुंचा था। वो तीन दिन तक होटल में ठहरा और 15 मार्च को नोएडा लौटा। बताया जा रहा है कि इस अवधि में वो रीजेंटा होटल के कई कर्मियों के संपर्क में आया था। आगे भी पढ़िए खास बातें