DM मंगेश घिल्डियाल की बाहर से आए लोगों को चेतावनी, गांव का माहौल खराब मत करो..देखिए

रुद्रप्रयाग में लोगों की जान बचाने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल (DM mangesh ghildiyal) ने बाहर से आए लोगों को साफ चेतावनी दी है। उत्तराखंड को पिकनिक स्पॉट मत बनाइए। देखिए वीडियो...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:DM of rudraprayag warns of bad situation
Image: Coronavirus Uttarakhand:DM of rudraprayag warns of bad situation

रुद्रप्रयाग: कोरोना के चलते देश लॉकडाउन है, पूरे 21 दिन के लिए। सरकार अपनी तरफ से पूरी एहतियात बरत रही है, लेकिन अपने पहाड़ का ताजा हाल क्या है, ये आपको रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल Dm mangesh ghildiyal से जानना चाहिए। इन्हें बाहर से लौटे लोगों से होम क्वॉरेंटाइन रहने के लिए हाथ जोड़कर अपील करनी पड़ रही है। किसी जिले के डीएम को लोगों की जान बचाने के लिए उनसे बार-बार अपील करनी पड़े, ये देख आप खुद समझ सकते है कि हम लोग कितने गैर जिम्मेदार हैं। बाहर से आने वाले लोगों ने उत्तराखंड को पिकनिक स्पॉट बना दिया है। उत्तराखंड में करीब 18000 लोग बाहर से आए हैं। प्रशासन लोगों से सिर्फ 14 दिन के लिए घर में रहने को कह रहा है, लेकिन इनसे ये भी नहीं हो रहा। उत्तराखंड के दूसरे जिलों की तरह रुद्रप्रयाग में भी दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलुरू जैसी जगहों से सैकड़ों लोग अपने घर लौटे हैं। इन्हें 14 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन रहना है, लेकिन इसके उलट ये लोग क्रिकेट खेल रहे हैं, ग्रुप में बैठकर ताश खेल रहे हैं। कई लोग तो दूसरों के घर जाकर गपशप भी कर रहे हैं। गांव वाले दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहते इसलिए कुछ कह नहीं पा रहे, लेकिन लोग हैं कि ये बात समझ ही नहीं रहे। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - पहाड़ के इस गीत ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, 3 करोड़ हिट्स के साथ बना नंबर-1 उत्तराखंडी गीत..देखिए
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जिले के लगभग हर गांव से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। बाहर से लौटे लोगों को समझना चाहिए कि उनकी गैर जिम्मेदाराना हरकत से गांववालों की जान खतरे में पड़ सकती है। आप सोच भी नहीं सकते कि ये आपके गांव के लिए, आपके जिले के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने ऐसे लोगों के लिए गढ़वाली में एक मैसेज जारी किया है। अब आप चाहें तो इसे अपील समझें, या फिर चेतावनी। लेकिन अगर बाहर से गांव लौटे हैं तो प्लीज घर पर ही रहें। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मैसेज में कहा कि आप लोग पिछले कई सालों से घर से बाहर रहे हैं। ऐसे में अगर 14 दिन और गांववालों से दूर रह लेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। खुद को 14 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन रखकर गांव के प्रति अपने प्यार को साबित करें। यही मौका है अपने गांव के प्रति जिम्मेदारी निभाने का। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की भावना चुफाल बनी टिक-टॉक सुपरस्टार, 10 लाख हुए फॉलोवर्स..देखिए वीडियो
डीएम ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, ऐसा आपके साथ ना हो इसलिए स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करें। अब आपको डीएम मंगेश घिल्डियाल Dm mangesh ghildiyal का वीडियो दिखाते हैं, इसे देखें और अपनी जिम्मेदारी को समझें।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: