Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: पूरे देश में लॉकडाउन के बाद से जाने कितने ही मज़दूर अपने-अपने राज्यों में वापसी कर रहे हैं। हर जगह इनकी भीड़ से बुरा हाल है। लॉकडाउन का छोड़िये इनकी भीड़ ने तो फिज़िकल डिस्टेंस के रूल की भी धज्जियां उड़ा दी हैं। दिल्ली में बस अड्डों पर लगी भीड़ यही गुहार लगा रही है कि उनको घर वापिस जाने दिया जाए। हज़ारों नहीं लाखों की संख्या में लोगों ने घर जाने की होड़ लगा दी है। दूसरे राज्यों से आये ये लोग डेली वेजर्स हैं और रोज़ की मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपना और अपने परिवारों का पेट पालते हैं। कोई वाहन नहीं मिल रहा तो ये पैदल ही घर की ओर रुख कर रहे हैं। चमोली में भी ऐसे ही 103 मज़दूर लॉकडाउन के बाद घर जाने को मजबूर हो गए लेकिन डीएम स्वाति IAS swati s bhadauria ने इस मामले में सख्ती दिखाई और उन तमाम मजदूरों को गौचर में ही रोक लिया। आगे पढ़िए