Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोग क्वॉरेंटीन अवधि का पालन नहीं कर रहे। सोशल डिस्टेंस का कांसेप्ट पहाड़ों में कहीं नजर नहीं आ रहा। रुद्रप्रयाग में डीएम को बाहर से आए लोगों से आइसोलेटेड रहने की अपील करनी पड़ी। कल टिहरी प्रशासन ने बाहर से आए हर शख्स की जिले में एंट्री बैन कर दी। अब ये नियम उत्तराखंड में दाखिल होने वाले हर शख्स पर लागू होगा। बाहर से प्रदेश में आने वाले हर शख्स को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटीन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में क्वॉरेंटीन केंद्र बनाए गए हैं। जहां बाहर से आए लोगों को ठहराया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में ही होम क्वॉरेंटीन की अनुमति दी जाएगी। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकना सरकार की पहली प्राथमिकता है। आगे भी पढ़िए