Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड लॉकडाउन के बीच नैनीताल डीएम सविन बंसल (IAS savin bansal) ने मजदूरों, श्रमिकों और छात्रों के लिए राहतभरा काम किया है। नैनीताल जिले में भवन स्वामी अपने यहां रह रहे लोगों से अगले एक महीने तक किराये की डिमांड नहीं करेंगे। श्रमिकों-छात्रों पर मकान खाली करने का दबाव नहीं बनाएंगे। जो लोग ऐसा करेंगे, उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन के इस आदेश के बाद हल्द्वानी-नैनीताल में रह रहे छात्र और श्रमिक राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने नैनीताल के डीएम सविन बंसल को धन्यवाद भी कहा। नैनीताल में लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने कई बड़े कदम उठाए हैं। डीएम सविन बंसल ने कहा कि जहां भी छात्र, प्रवासी मजदूर और श्रमिक किराए पर रह रहे हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। आगे भी पढ़िए