उत्तराखंड लॉकडाउन: पूर्व फौजी ने लड़कों को क्रिकेट खेलने से रोका, तो लड़कों ने उसका सिर फोड़ दिया

उत्तराखंड में युवक लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट खेल रहे थे। रिटायर्ड फौजी ने उन्हें रोका तो गुस्साए युवकों ने फौजी पर हमला कर दिया। युवकों ने बैट और विकेट से ताबड़तोड़ वार कर पूर्व फौजी का सिर फोड़ दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Attack on retired army man in haridwar lockdown
Image: Coronavirus Uttarakhand:Attack on retired army man in haridwar lockdown

हरिद्वार: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। पूरे 21 दिन के लिए। उत्तराखंड भी कोरोना से लड़ रहा है। यहां कल तक कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या 6 थी। अब सात हो गई है। सरकार-प्रशासन लोगों से घर मे रहने की अपील कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ये बात अब भी नहीं समझ रहे। इनके लिए लॉकडाउन छुट्टी मनाने का मौका बन गया है। कही पार्टी हो रही है, कहीं क्रिकेट खेला जा रहा है। दूसरे जागरूक लोग विरोध करते हैं, तो ये उन्हें भी कूटने से बाज नहीं आते। रुड़की में भी यही हुआ। यहां कुछ युवक लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट खेल रहे थे। रिटायर्ड फौजी ने रोका तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। रिटायर्ड फौजी के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना शनिवार की है। सिविल लाइंस क्षेत्र के शिवा एनक्लेव में रिटायर्ड फौजी करमवीर का परिवार रहता है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के IAS दीपक रावत का नेक काम, लॉकडाउन में बने गरीबों का सहारा..देखिए वीडियो
शनिवार को यहां कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। करमवीर ने उन्हें टोका तो युवक आग-बबूला हो गए। पहले तो उन्होंने करमवीर के साथ गाली-गलौज की। करमवीर ने विरोध किया तो लड़कों ने उन पर बैट और विकेट से वार करना शुरू कर दिया। हमले में रिटायर्ड फौजी का सिर फूट गया। शोर सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक सबको धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में परिजन किसी तरह घायल को अस्पताल ले गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हमला करने वाले युवक ब्रह्मपुर और आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सवाल ये ही है कि आखिर समाज की मानसिकता को क्या हो गया है? आखिर हमारा समाज किस तरफ जा रहा है?