Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले का ग्वालदम क्षेत्र...ये क्षेत्र बागेश्वर जिले की सीमा से लगता हुआ चमोली जिले का अंतिम गांव है। यहां दूसरे जिलों से आने वाले लोगो की पूछताछ के लिए लॉकडाउन के समय पुलिस मुस्तैद है। हर आने जाने वाले से पुलिस पूछताछ कर ही आगे बढ़ने की अनुमति से रही है। 1 अप्रैल को दोपहर बाद पुलिस ने दो युवकों को थाना थराली की पुलिस चौकी पर रोका। इसके बाद उन युवकों से पूछताछ की गई। युवकों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों युवक मुम्बई से अपने गांव तहसील देवाल के गांव बोरागाड जा रहे थे। दोनो युवको ने पुलिस को दी गयी जानकारी में बताया कि 21 मार्च को ही दोनो महाराष्ट्र से चले थे और लिफ्ट मांग कर जैसे तैसे मुरादाबाद पहुंच गए। 24 मार्च को मुरादाबाद से दोनों युवक पैदल ही निकल अपने गांव के लिए निकल पड़े। नवें दिन आखिरकार दोनो युवक ग्वालदम सीमा पर पहुंचे तो बैरियर पर पुलिस से बचने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों युवकों ने सारी हकीकत बयां कर अपने गांव बोरागाड़ देवाल आने की बात कही। दोनों युवकों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वाहनों की आवाजाही नही हो रही है जिसके चलते उन्हें पैदल ही मुरादाबाद से ग्वालदम की दूरी नापनी पड़ी। आगे देखिए तस्वीरें