Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड लॉकडाउन है। पुलिस (uttarakhand Police) का काम भी बढ़ गया है। लॉकडाउन का पालन कराने के साथ-साथ बाहर से आए लोगों पर भी नजर रखनी पड़ रही है। इतना कुछ चल रहा है, लेकिन असामाजिक तत्व हैं कि मान ही नहीं रहे। जगह-जगह पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। बाजपुर में भी यही हुआ। यहां मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में दो सिपाही घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 6 नामजद लोगों समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पूरा मामला भी जान लेते हैं। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में एक मोहल्ला है टांडा बंजारा। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में रहने वाले कमल और अर्जुन नाम के युवकों के बीच झगड़ा हो गया है।
दोनों पक्षों के लोग मारपीट कर रहे थे, जिसमें कमल नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कमल के पिता पुलिस के पास पहुंचे। जिसके बाद दो पुलिस कर्मियों सुबोध शर्मा और ध्यान सिंह को मौके पर भेजा गया। उधमसिंहनगर पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों से कहा कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है, घर के बाहर मत घूमो। इस बात से गुस्साए दबंगों ने पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके साथ गाली गलौज भी की। सिपाही सुबोध शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद लोगों समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने का आरोप है। घायल पुलिस कर्मियों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। देखना है कि इस मामले में पुलिस (uttarakhand Police) द्वारा आगे क्या नई अपडेट सामने आती है।