Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: याद रखिए जब तक पुलिस (Uttarakhand police) के ऐसे जवान हमारे बीच हैं, तब तक हमें कुछ नहीं हो सकता। जरा सोचिए पूरे उत्तराखंड को बचाने के लिए इस वक्त पुलिस के जवान अपनी जान पर खेलकर सड़कों पर हैं। इस बीच एक खबर उत्तराखंड के रुद्रपुर से आ रही है। एक खबर के मुताबिक जमात से लौट रहे 13 लोगों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। एहतियान सभी पुलिसकर्मियों को निगरानी में रखा गया है। बता दें कि एक अप्रैल को रुद्रपुर पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास 13 जमातियों को पकड़ा था। ये लोग शहर में चोरी-छिपे दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि सभी लोग रामपुर में हुई जमात से लौट रहे थे और हल्द्वानी जा रहे थे। कोरोना संक्रमण के संदेह में सभी को निगरानी में रखा गया था। इनमें से तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब आगे पढ़िए