Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना वायरस और इसकी दहशत जानलेवा साबित हो रही है। कोरोना के डर से अब तक कई लोग सुसाइड कर चुके हैं। एक ऐसी ही घटना उत्तराखंड में भी हुई। यहां रुद्रपुर में क्वारेंटाइन वार्ड में रखे गए अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मरने वाले शख्स का नाम तोलेशाह था। 56 साल का तोलेशाह पीलीभीत के पूरनपुर का रहने वाला था। लॉकडाउन के बाद वह खटीमा में अपने रिश्तेदारों के घर चला आया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। 29 मार्च को जमुआ गांव के प्रधान ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। 30 मार्च को पुलिस तोलेशाह को अस्पताल ले गई। तेज बुखार की शिकायत होने पर उसे 14 दिन के लिए यूआईआरडी में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। सोमवार शाम जब पुलिसकर्मी उसके कमरे में खाना देने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिसकर्मियों ने रोशनदान से अंदर झांका, लेकिन कमरे का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में तोलेशाह की लाश चादर से बने फंदे से लटकी हुई थी।