Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: राज्य समीक्षा ने कल ही आपको बताया था कि उत्तराखंड में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है। अब त्रिवेन्द्र कैबिनेट मीटिंग से ये खबर आ रही है कि उत्तराखँड में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा। देहरादून में त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है। इस मीटिंग में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। त्रिवेन्द्र सरकार ने फैसला लिया है कि उत्तराखंड में लॉकडाउन बढ़ेगा। इसके लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेजा जाएगा। इस खबर पर मुहर तब लगी जब कैबिनेट ने फैसला लिया कि उत्तराखँड में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। हालांकि अब राज्य सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को ये रिपोर्ट भेजी जाएगी और उसके बाद फैसला लिया जाएगा कि आखिर लॉकडाउन कितने दिनों के लिए बढ़ाया जाए? अभी ये तय नहीं हुआ है कि उत्तराखंड में 14 अप्रैल से ही लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं। देखिए कैबिनेट की प्रेस कॉन्फ्रेंस-वीडियो साभार न्यूज 18