उत्तराखंड में भी कोरोना के हॉटस्पॉट? 19 से ज्यादा इलाके सील..यहां गलती से भी न जाएं

उत्तराखंड के 4 जिलों में कम्प्लीट लॉक किए गए मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। यहां लोगों की आवाजाही पर रोक है। हर हाल में घर के भीतर रहना होगा, कॉलोनियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
CoronaVirus Uttarakhand: Coronavirus hotspot in uttarakhand
Image: Coronavirus hotspot in uttarakhand

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित जमातियों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। यहां कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कल तक 33 थी, आज 35 हो गई। यहां संक्रमण दूसरी स्टेज में पहुंच गया है। बुधवार को 4 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चलिए अब आपको उत्तराखंड के कोरोना हॉटस्पॉट्स के बारे में बताते हैं। साथ ही आपको जिलों के सील इलाकों के बारे में भी बताएंगे। इन इलाकों में भूल कर भी मत जाना। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस देहरादून में मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या 18 है। यानि पूरे प्रदेश के 58 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव मामले अकेले देहरादून के हैं। यहां भगत सिंह कॉलोनी, लक्खीबाग, कारगी ग्रांट जैसे इलाकों के साथ-साथ डोईवाला की केशव बस्ती और झबरवाला इलाके को बेरिकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है। आगे पढ़िए बाकी जिलों का हाल

यह भी पढ़ें - देहरादून में कोरोना वायरस के दो हॉटस्पॉट, 7 किलोमीटर तक का इलाका बफ़र जोन घोषित
अब आते हैं हरिद्वार पर, ये भी कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां 3 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। यहां रुड़की में पनियाला, कलियर और मंगलौर का मलकपुर मोहल्ला पहले ही सील किया जा चुका है। ज्वालापुर के दो जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने पांवधोई इलाके को भी पूरी तरह सील कर दिया। जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक तक आवाजाही बंद है। ज्वालापुर में कुल 2.5 लाख लोग क्वारेंटाइन किए गए हैं, जबकि पनियाला गांव में 20 हजार की आबादी क्वारेंटाइन की गई। इसके अलावा हरिद्वार के गैंडीखाता गुज्जर बस्ती को भी सील किया गया है, यहां 98 जमाती मिले थे।
बात करें ऊधमसिंहनगर की तो यहां कोरोना के 04 पॉजिटिव केस मिले हैं। यहां जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद रामपुर बॉर्डर पर सख्ती बड़ा दी गई। रुद्रपुर के जयनगर गुजरखत्ता में छह जमातियों के पकड़े जाने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया। गांव में रहने वाले सभी लोग होम क्वारेंटाइन कर दिए गए। लोगों पर हर पल नजर रखी जा रही है। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 ही इलाके में 2 जमाती कोरोना पॉजिटिव, 2.5 लाख लोग क्वारेंटाइन..सील हुआ इलाका
नैनीताल भी कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां देहरादून के बाद सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले मिले। जिले में अब तक 8 लोगों मे कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद हल्द्वानी के बनभूलपुरा को चार सेक्टरों में बांटकर सील कर दिया गया। 28 गलियों के रास्तों को बंद किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 16 और 17, नई बस्ती और मलिक का बगीचा जैसे इलाके भी सील हैं। प्रदेश के सील इलाकों में भारी तादाद में पुलिसबल की तैनाती की गई है। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम घर-घर जाकर लोगों का चेकअप कर रही है। बाहर से आने वाले किसी भी शख्स की एंट्री पर पूरी तरह रोक है। ना तो दूधिया यहां जा सकता है और ना ही सब्जी या फल विक्रेता। कोई जरूरत होने पर प्रशासन से मदद ली जा सकती है। इलाके को सील करने का मकसद कोरोना वायरस को दूर भगाना है। अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से जुड़ी करीब 19 जगहों को सील किया गया है। जिस रफ्तार से उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसा करना बहुत जरूरी भी है। इसलिए हमारी आपसे अपील है कि धैर्य बनाएं रखें, प्रशासन को सहयोग दें, क्योंकि ये सख्ती आपकी सुरक्षा के लिए ही है।