उत्तराखंड: सासंद निशंक की बेटी का नेक काम, घर पर बनाए खादी मास्क..कर्मचारियों को बांटे

मशहूर नृत्यांगना और समाजसेविका आरुषि निशंक लॉकडाउन के दौरान अपने घर में खादी के मास्क तैयार कर रही हैं। ये मास्क कर्मचारियों को दिए जाएंगे...देखिए तस्वीरें
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Sansad nishank daughter Arushi nishank made khadi mask at home
Image: Sansad nishank daughter Arushi nishank made khadi mask at home

हरिद्वार: कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई अपना योगदान दे रहा है। लॉकडाउन के समय भी लोग किसी ना किसी तरह एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, जरूरतमंदों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। एक ऐसा ही प्रयास केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि ने भी किया है। इन दिनों आरुषि घर में खादी के मास्क तैयार कर रही हैं। जिन्हें उन्होंने अपने कर्मचारियों और दूसरे जरूरतमंदों तक पहुंचाया। सिलाई मशीन पर मास्क तैयार करती हुई आरुषि की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। इन तस्वीरों को आरुषि ने खुद साझा किया, साथ ही लोगों से जरूरतमंदों की मदद की अपील भी की। आरुषि निशंक मशहूर कथक नृत्यांगना हैं। साथ ही समाजसेवा के लिए भी जानी जाती हैं। आगे देखिए तस्वीरें

  • घर में बना रही हैं मास्क

    Sansad nishank daughter Arushi nishank made khadi mask at home
    Pic: 1/ 2
    Image: Sansad nishank daughter Arushi nishank made khadi mask at home

    इन दिनों आरुषि निशंक अपने घर पर मास्क बनाने में व्यस्त नजर आ रही हैं। आरुषि यह मास्क अपने कर्मचारियों के लिए खादी के कपड़े से तैयार कर रही हैं। उनके इस प्रयास को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। खुद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी आरुषि की पहल की तारीफ की।

  • कर्मचारियों को बांटे मास्क

    Sansad nishank daughter Arushi nishank made khadi mask at home
    Pic: 2/ 2
    Image: Sansad nishank daughter Arushi nishank made khadi mask at home

    लॉकडाउन के समय का इससे बढ़िया इस्तेमाल हो ही नहीं सकता। संकट के समय में ऐसी कहानियां कहना और सुनना बहुत जरूरी है। यही कहानियां हमें कोरोना के खिलाफ डटे रहने का हौसला देती हैं। अगर आपके पास भी कोरोना से जंग की कोई हट के स्टोरी हो तो हमारे साथ जरूर शेयर करें।