Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: लग रहा है कि उत्तराखंड सरकार कोरोना को रोकने के लिए हर संभव कोशिशों में जुटी है। इसलिए आज भी राहत की बात ये है कि उत्तराखंड में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले तक तक उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35 हो गई थी। ऐसे में डर था कि कुछ जगहों पर कहीं कोरोना कम्युनिटी ट्रांसफर में न बदल जाए। लेकिन ना तो कल को नया मामला आया और न ही आज कोई नया केस सामने आया है। सरकार और प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हैं और कोरोना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। कुछ इलाके सील कर दिए गए हैं और लोगों को वहां से निकलने से एकदम मना कर दिया गया है। इस बीच आज ही ये लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। आगे हम आपको हर जिले के आंकड़े दिखा रहे हैं और साथ ही आपको स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट हेल्थ बुलेटिन भी दिखा रहे हैं। देखिए आगे