Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या फिलहाल 35 है। बीते दो दिनों से राज्य में कोई कोरोना पॉजिटिव सामने नहीं आया है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि पूरा उत्तराखँड फिलहाल आपदा प्रभावित घोषित है। जमातियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार जमातियों से अपील कर चुकी है कि बाहर आएं और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। सीएम त्रिवेन्द्र का कहना है कि अभी उत्तराखंड में जितने केस आए हैं, उसके हिसाब से हमारे पास पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। कई अस्पतालों में बात चल रही है और व्यवस्थाएं सुदृड़ की जा रही हैं। साथी ह सीएम त्रिवेन्द्र ने बताया कि उत्तराखंड में मास्क, वेंटिलेटर सारी व्यवस्थाएँ मजबूत हैं। खुशी की बात ये है कि राज्य में किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं हुई है। आगे देखिए वीडियो