Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण की बुरी खबरों के बीच, उत्तराखंड के लिए एक राहतभरी खबर भी है। राज्य में पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमण का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। पिछले 72 घंटों में राज्य से कोरोना का कोई भी नया केस सामने नहीं आया। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मिले दो मरीज ठीक भी हुए हैं। इस तरह प्रदेश में रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 7 हो गई है। कोरोना के नए केस नहीं मिलने से उत्तराखंड सरकार भी राहत की सांस ले रही है, हालांकि फिलहाल सख्ती और सतर्कता दोनों ही जरूरी हैं। शनिवार को हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश की लैब से कोरोना के कुल 93 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, सभी नेगेटिव थीं। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के किसी मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा राज्य के दो और कोरोना पॉजीटिव मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल कर ली है।