Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशभर में लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन लोग हैं कि मान ही नहीं रहे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, पर लोग फिर भी सबक नहीं ले रहे। ताजा मामला देहरादून का है, जहां किशननगर चौक पर कार सवार युवकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने युवकों को पकड़ा तो आरोपी युवक पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनका चालान भी किया। जानकारी के मुताबिक चकराता रोड पर किशननगर चौक के पास पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन के दौरान एक कार आती दिखाई दी। बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार युवक बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश करने लगे।