Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड कोरोना से लगातार लड़ाई लड़ रहा है। ये लड़ाई अब और आसान होने वाली है। क्योंकि अब प्रदेश में तीन और लैब में कोरोना की जांच कराई जा सकेगी। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ज्यादा जांच सुविधाओं का मतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामलों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। जल्दी रिजल्ट आएंगे तो इलाज और एहतियात के इंतजाम भी तेजी से किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने जिन तीन लैबों को कोरोना जांच की मंजूरी दी है। उनमें दून मेडिकल कॉलेज के अलावा प्राइवेट संस्थान अहूजा लैब और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) की लैब शामिल हैं। यहां कोरोना सैंपल की जांच के लिए केंद्र ने मंजूरी दे दी है। उत्तराखँड सरकार का फोकस इस बात पर है कि गढ़वाल में श्रीनगर को सेंटर प्वॉइंट बनाया जाए, जहां कोरोना की जांच हो सकेगी। इसके लिए सरकार लगातार तैयारी कर रही है। आगे पढ़िए