Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में भी लॉकडाउन के फेज-2 की शुरुआत हो गई है। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती है। हॉटस्पॉट इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। गर्मी बढ़ने की वजह से कुछ जगहों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी को चार शिफ्ट में बांटा गया है। देहरादून की बात करें तो यहां हॉटस्पॉट वाले इलाकों में पुलिस फोर्स बढ़ाई। ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है, जिससे कोई अनहोनी न हो सके। पुलिस साफ चेतावनी दे चुकी है कि इस बार नियमों का उल्लघंन करने वालों को सख्त सजा मिलेगी। अब आपको बताते हैं कि ये हॉटस्पॉट कहां कहां हैं। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के 3 जिलों में 10 कोरोना हॉटस्पॉट ट्रेस किए गए हैं। हॉटस्पॉट मतलब वो इलाका जहां एक के बाद एक कई कोरोना पॉजिटिव केस मिले हों, या जहां से संक्रमण के दूसरे इलाकों में फैलने का खतरा सबसे ज्यादा हो। आगे जानिए उन 10 जगहों के बारे में