Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) बवालियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। जागरण के मुताबिक हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बवाल करने वाले 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, अब पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल फोटो, वीडियो के जरिए इनकी पहचान करेगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। जिस रफ्तार से उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जमाती प्रशासन को सहयोग नहीं कर रहे। उसे देखते हुए सख्ती करना बनता भी है। हल्द्वानी में बीते रविवार को पुलिस बनभूलपुरा में कुछ लोगों को क्वारेंटाइन करने गई थी। इसी बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस मौलाना को गिरफ्तार कर के ले जा रही है। अफवाह फैलते ही 700 से ज्यादा लोगों की भीड़ सड़कों पर जुट गई। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। कई घंटों तक चले बवाल के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा।