Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में आज त्रिवेंद्र सरकार की अहम बैठक है। इस बैठक में आज ही यह तय होगा कि उत्तराखंड के कितने जिलों को लॉक डाउन से आंशिक राहत मिलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन अवधि बढ़ा दी गई है। हालांकि पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि 20 अप्रैल से उन जिलों और उन क्षेत्रों को आंशिक राहत मिल सकती है जहां कोरोनावायरस के मामले ना के बराबर हैं। उत्तराखंड की बात करें तो माना जा रहा है कि यहां 9 जिलों को आंशिक राहत मिल सकती है। हालांकि इन 9 जिलों में पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों को लेकर थोड़ा संशय बरकरार है। दरअसल इन जिलोंमें कोरोना वायरस के एक एक मामले सामने आए ते लेकिन उतनी जल्दी यहांकोरोना केस रिकवर भी हुए हैं। बाकी जिलों के बारे में आगे पढ़िए