Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड लगातार कोरोना से लड़ रहा है। कुछ दिन की खामोशी के बाद यहां एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले मिलने लगे हैं। उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 37 केस मिले हैं। इसके अलावा सूबे को एक और खतरे से जूझना पड़ रहा है। ये खतरा है बाहरी देशों से उत्तराखंड में होने वाली घुसपैठ। भारत-नेपाल सीमा के जरिए प्रदेश में कोरोना संदिग्धों की घुसपैठ की आशंका है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक संभावित खतरे को देखते हुए पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी की टीमें बॉर्डर पर लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं। काली नदी से सटे एरिया में भी जवान लगातार कॉम्बिंग कर रहे हैं। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर कॉम्बिंग के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस और एसएसबी के तत्वावधान में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।