Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कोरोना का खौफ बरकरार है। अब तक राज्य में 37 कोरोना वायरस केसों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रशासन और सख्त हो गया। इसी बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर से सटे उत्तराखंड के लगभग 8 गांव को सील कर दिया गया है। सील करने के पीछे की वजह सुनकर आप भी टेंशन में आ जाएंगे। उत्तराखंड बॉर्डर से सटे यूपी के गांव में एक कोरोना का मरीज मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया है। उत्तराखंड प्रशासन और भी सतर्क हो गया है और प्रशासन ने यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिये हैं। बॉर्डर से सटे उत्तराखंड के 8 गांवों को भी पूरी तरह से सील किए जाने के आदेश उत्तराखंड सरकार के द्वारा दिए गए हैं ताकि बाहर से कोई भी व्यक्ति गांव में ना प्रवेश कर पाए। आगे देखिए वीडियो
बता दें कि जैसे ही उत्तर प्रदेश के गांव में कोरोना संक्रमित मरीज के बारे में पता चला तो तुरंत ही प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे और इन सभी गांव के ग्राम प्रधानों और वहां के किसानों को गांव को पूरी तरह सील करने के निर्देश दिए। किसानों को समयानुसार अपने-अपने खेतों में खेती करने की अनुमति प्रशासन के द्वारा दी गई है। गांव को सील करने के पीछे वजह यही है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति बाहर से गांव में प्रवेश न ले पाए। किसानों को और क्षेत्रीय लोगों को लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील प्रशासन के द्वारा की गई है। इन 7 सील किये गए गांव के निवासियों को अगर किसी भी प्रकार की आवश्यक सामग्री की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए भी जसपुर प्रशासन और विधायकों द्वारा पूरे इंतजाम कर दिए हैं।
जसपुर प्रशासन में अब हर गांव में रोजाना दो गाड़ी आवश्यक सामग्री भिजवाई जाएगी जिससे ग्रामीणों को जरूरत का सामान लेने के लिए शहर की ओर ना जाना पड़े। गांव को सील करने के बाद वहां पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी भी लगा दी गयी है।