उत्तराखंड: बाहर के राज्यों से लौटे 7 लोग, प्रशासन ने किया होम क्वारेंटाइन

मसूरी में प्रशासन द्वारा 7 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया है। ये सभी लोग हाल ही में बाहर के राज्यों से मसूरी वापस लौटे थे। पढ़िये पूरी खबर-
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
CoronaVirus Uttarakhand: Seven people quarantined in mussoorie
Image: Seven people quarantined in mussoorie

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। बता दें कि अब तक राज्य में 42 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को भी राज्य में तीन कोरोनावायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। ऐसे में प्रशासन होम क्वारंटाइन पर अधिक जोर दे रहा है। हाल ही में मसूरी जिला प्रशासन की टीम ने भी 7 लोगों को होम क्वॉरंटाइन किया है। इन 7 लोगों में से एक महिला है और बाकी सभी पुरुष। आपको बता दें कि इन सभी लोगों में से तीन लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के बाद मसूरी लौटे थे। वहीं दो लोग दिल्ली एम्स से अपना इलाज कराकर लौटे थे और दो अन्य लोग भी दिल्ली से अपना स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराकर लौटे थे। इन सभी लोगों के मसूरी पहुंचने के बाद सभी को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। प्रशासनिक टीम के सदस्य डॉ. मोहम्मद जावेद और फार्मासिस्ट अखिलेश रावत ने बताया कि इन सातों को इनकी परिजनों की मौजूदगी में होम क्वॉरंटाइन कर दिया गया है और वे सभी जांच में पूर्णतः स्वस्थ पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य का दौरा लेकर वापस मसूरी लौटने के कारण एहतियात के तौर पर सबको होम क्वॉरंटाइन कर दिया गया है। सभी लोगों को सख्त हिदायत है कि 14 दिन तक अपने घरों में ही रहें और स्वास्थ्य खराब होने की दशा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। वहीं डॉ. मोहम्मद जावेद ने कहा है कि अगर इन लोगों में से कोई भी अपने घर से बाहर घूमता नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।