देहरादून: लॉकडाउन में तफ़री मारने वालों का पुलिस ने किया ऐसा हाल, 6 लोग गिरफ्तार

विकासनगर में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों में से एक पर पत्नी से झगड़ा करने का आरोप है। पुलिस ने कई युवकों को मुर्गा बनने की सजा भी दी...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Case filed against 6 for violation of lockdown in dehradun
Image: Case filed against 6 for violation of lockdown in dehradun

देहरादून: ये तस्वीर देहरादून की है। उसी देहरादून की, जो कोरोना संक्रमण का रेड जोन है। यहां अब तक कोरोना के 20 पॉजिटिव केस मिले हैं। कई बफर जोन सील हैं, लेकिन लोग हैं कि लॉकडाउन का पालन करने को तैयार ही नहीं। लॉकडाउन के दौरान जरूरत पड़ने पर लोगों को आवाजाही की छूट दी गई है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे तफरीह का मौका समझ लिया है। दून के विकासनगर में पुलिस ने ऐसे ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है। इसके अलावा पत्नी से झगड़ने पर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दून में लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। लोगों को ना तो बेईज्जती का डर है और ना ही गिरफ्तारी का। खैर पुलिस अब ऐसे लोगों से सख्ती से निपट रही है। दून में घरों के बाहर टहल रहे कुछ युवकों को पुलिस ने मुर्गा बनने की सजा दी। विकासनगर में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जिनमें से 5 पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है। ढकरानी में पत्नी से झगड़ा करने वाले एक युवक के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की तगड़ी कार्रवाई के बाद हाइवे और गलियों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा दिखा। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने और हेलमेट ना होने पर पुलिस ने 25 वाहनों के चालन भी काटे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 3 मई तक बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, सरकार ने लिया बड़ा फैसला