देहरादून: सोशल डिस्टेंसिंग और सावधानी...कोरोना से बचाव का यही एकमात्र तरीका है। अच्छी बात ये है कि लोग अब इस बात को समझने लगे हैं और संक्रमण रोकने के लिए अपनी तरफ से प्रयास भी कर रहे हैं। ऐसा ही सराहनीय प्रयास देहरादून के पेट्रोल पंप संचालकों ने भी किया है। देहरादून के पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल पंप पर आने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। यानि अगर आप देहरादून में रहते हैं और गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं तो हेलमेट के साथ-साथ मास्क भी जरूर पहनें। मास्क ना पहनने वालों को ना तो पेट्रोल मिलेगा और ना ही डीजल। लोगों को जागरूक करने के लिए पेट्रोप पंप संचालकों ने अपने पेट्रोल पंप पर नो मास्क, नो फ्यूल के बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। आगे भी पढ़ लीजिए ये खबर