चुपचाप घुस रहे 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। ये लोग उत्तराखंड में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे पुलिस ने सभी के खिलाफ आपदा प्रबंधन और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Police arrested seven people in rudrapur
उधमसिंह नगर: कोरोना के खौफ से लोग पहले ही डरे हुए हैं। उस पर दूसरे राज्यों से चोरी-छिपे उत्तराखंड मे दाखिल हो रहे लोग संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे हैं। देशभर मे लॉकडाउन है। राज्यों की सीमा सील है, इसके बावजूद बाहरी राज्यों से लोगों के चोरी-छिपे उत्तराखंड में दाखिल होने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले का है, जहां पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा। ये लोग उत्तराखंड में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ आपदा प्रबंधन और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों की पांच बाइक भी सीज की गई हैं। अब पूरा मामला बताते हैं। रुद्रपुर के केलाखेड़ा में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक से रम्पुरा काजी यूपी बॉर्डर से उत्तराखंड के केलाखेड़ा क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें - शाबाश पौड़ी गढ़वाल..देश के चुनिंदा 3 जिलों में शामिल हुआ पौड़ी, जीत ली कोरोना से जंग
गिरफ्तार किए गए लोगों में गुरनाम सिंह (42) , राजेंद्र सिंह (19), शफीक(40), इकरार मोहम्मद (40), शागिर (27), शाहिद (48) और इकरार (30) शामिल हैं। राजेंद्र सिंह, इकरार मोहम्मद और शागिर यूपी के रामपुर जिले के रहने वाले है। जबकि दूसरे आरोपी ऊधमसिंहनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी यूपी बॉडर से उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में चोरी-छिपे घुसने की कोशिश कर रहे थे। आपको बता दें कि ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यहां दूसरे राज्यों से ही नहीं, दूसरे जिलों से आवाजाही पर भी पाबंदी लगी हुई है। पुलिस और प्रशासन ने और सख्ती करनी शुरू कर दी है। बावजूद इसके लोग लगातार चोरी-छिपे जिले में दाखिल हो रहे हैं।