Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा आधी रात को स्कूटी लेकर आम आदमी की तरह देहरादून की सड़कों पर निकल पड़े। दरअसल सुनील उनियाल गामा लोग डाउन के दौरान पुलिस की व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। कई जगह ऐसी आई जहां पर पुलिसकर्मियों ने सुनील उनियाल गामा को रोका और उन्हें लॉक डाउन की अहमियत बताई। हालांकि इस दौरान गामा ने पुलिसकर्मियों को अपनी पहचान नहीं बताई। बताया जा रहा है कि सुनील उनियाल गामा 10:15 बजे किशन नगर चौक पहुंचे। इसके बाद बल्लूपुर चौक पहुंचे तो वहां भी पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। इसके बाद जब वह बल्लीवाला होते हुए निरंजनपुर मंडी आए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और स्कूटी खड़ा करने के साथ ही कागज मांगे। हालांकि इस बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने मेयर को पहचान लिया। आगे देखिए तस्वीरें