उत्तराखंड में राहत..आज नहीं मिला कोई नया मरीज..देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट

उत्तराखंड में कल कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए थे लेकिन एक बार फिर से आज प्रदेश में कोई नया केस नहीं आया है। देखिए हर जिले का आंकड़ा
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
coronavirus Uttarakhand: coronavirus Uttarakhand latest UPDATE list new
Image: coronavirus Uttarakhand latest UPDATE list new

देहरादून: उत्तराखंड में कल देहरादून कोरोना के दो नए केस सामने आए थे। इससे उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई थी। आज अच्छी खबर ये है कि उत्तराखंड में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। आगे हम आपको हर जिले का आंकड़ा दिखा रहे हैं। इससे पहले आपको बता दें कि अभी उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव केस पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगी। हरिद्वार और नैनीताल...इन दो जिलों में भी कोरोना वायरस के केस बढ़े हैं। हरिद्वार और नैनीताल को भी कोरोना वायरस के रेड जोन में शामिल कर दिया गया है। सैंपलों की जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। हरिद्वार जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही नैनीताल को भी रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं देहरादून में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हो चुकी है। आगे देखिए हर जिले के आंकड़े

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 24
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 09
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

अब देखिए लेटेस्ट हेल्थ रिपोर्ट