Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल (IAS Savin Bansal) ने जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्ति को अनिवार्य रूप से 14 दिन क्वारंटिन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा कि लॉकडाउन अवधि में उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों अथवा राज्यों से आकस्मिकता अनुमति पत्र प्राप्त कर जनपद में आ रहे हैं, इनमे से कई व्यक्ति रेड व आरेंज जोन से आ रहे है। ऐसे में संक्रमण की सम्भावना प्रबल हो रही है। इसलिए बाहरी राज्यों अथवा जनपदों से आने वाले व्यक्तियों को तथा वाहन चालकों को प्राथमिक स्कनिंग कर स्टेजिंग एरिया मे पूर्ण चिकित्सकीय परीक्षण कर अनिवार्य रूप से 14 दिन फैसिलिटी क्वारंटीन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति हायर सेन्टर से उपचार कराकर नैनीताल जिले में वापस लौट रहे हैं, उन्हें व उनके तीमारदारों को भी उनके मंशा के अनुरूप चिकित्सकीय अथवा फैसिलिटी क्वारंटीन किया जाए। आगे भी पढ़िए..