Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: एक तरफ कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ क्वारेंटीन सेंटरों में रह रहे लोग पुलिस और प्रशासन को परेशान किए हुए हैं। लोग क्वारेंटाइन अवधि का पालन करने की बजाय सेंटर से भाग रहे हैं। पुलिस का समय और ऊर्जा दोनों इन्हें पकड़ने में खर्च हो रही है। ताजा मामला हरिद्वार के रुड़की का है, जहां पिरान कलियर में युवक क्वारेंटीन सेंटर की खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसपी देहात एसके सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि युवक की क्वारेंटीन अवधि पूरी होने वाली थी। उसे जल्द ही छोड़ा जाना था। लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। बता दें कि रुड़की के पनियाला इलाके में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे गांव को सील किया गया था। यहां के 50 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग जगहों पर क्वारेंटीन किया गया है।