Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार जिला धीरे-धीरे कोरोना मुक्त होने की तरफ अग्रसर है। यहां मेला अस्पताल में भर्ती दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जल्द ही इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। रविवार को कोरोना को मात देने वाले 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। अब यहां भर्ती दो और मरीज भी जल्द ही घर लौटने वाले हैं। इन्हें मेला अस्पताल से डिस्चार्ज करने की तैयारी चल रही है। इस तरह अब हरिद्वार में कोरोना के सिर्फ दो एक्टिव केस बचे हैं। बीते 4 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल के बीच हरिद्वार में कोरोना संक्रमण के 7 मामले आए थे। लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण केसेज के चलते हरिद्वार को उत्तराखंड के रेड जोन में शामिल किया गया है। यहां हॉट स्पॉट इलाके सील कर दिए गए। हजारों लोगों को क्वारेंटीन किया गया। इस सख्ती का पॉजिटिव असर भी दिख रहा है। हरिद्वार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर आ रही है।