Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: लॉकडाउन के कारण गरीब-बेसहारा लोगों की तकलीफें बढ़ गई हैं। खासकर वो लोग जो परदेस में फंसे हैं। उनके पास ना तो रहने के लिए छत बची, और ना ही पेट भरने के लिए अनाज। दिल चीर देने वाली ऐसी ही एक तस्वीर हरियाणा से आई है, जहां इन दिनों बाजपुर के 23 लोग फंसे हुए हैं। आंखों में आंसू लिए इन लोगों के चेहरे पर बेबसी साफ देखी जा सकती है। जागरण की खबर के मुताबिक ये सभी लोग ऊधमसिंहनगर के रहने वाले हैं। इन दिनों हरियाणा में फंसे हैं। निकलने की कोई राह ना देख इन 23 लोगों ने एक वीडियो जारी कर सरकार से मदद की गुहार लगाई, कहा कि इन्हें किसी तरह इनके जिले वापस पहुंचा दिया जाए। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को भेजे वीडियो में लोगों ने अपनी तकलीफें भी बताई। हरियाणा में फंसे लोगों ने बताया कि उनके पास खाने-पीने का सामान खत्म हो गया है। 24 घंटे में एक समय का भोजन भी ठीक से नहीं मिलता। आगे पढ़िए