Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से आ रही है जहां एक मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। उधम सिंह नगर जिले के जिस मरीज में कोरोनावायरस संक्रमण पाया गया है, उसका सैंपल हल्द्वानी भेजा गया था। वहां सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। बीते कई दिनों से उधम सिंह नगर जिले में कोई भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सामने नहीं आया था लेकिन आज इस जिले से भी एक और कोरोनावायरस संक्रमित मरीज सामने आया है। अब उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है और उत्तराखंड में यह संख्या बढ़कर 55 हो गई है। आगे देखिए हर जिले के लेटेस्ट आंकड़े