Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना से जंग लड़ रहे उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर ऊधमसिंहनगर जिले से आई। यहां एक और मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 55 हो गया है। ऊधमसिंहनगर जिला जल्द ही उत्तराखंड के ग्रीन जोन जिलों में शामिल होने वाला था। पिछले 26 दिन से यहां कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला था। इससे पहले यहां कोरोना के 4 केस मिले थे, सभी मरीज ठीक हो चुके थे। जिले को लोग ऊधमसिंहनगर की ग्रीन जोन में एंट्री का इंतजार कर रहे थे। दो दिन बाद ये इंतजार खत्म होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही एक बुरी खबर आ गई। जिले में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अमिता उप्रेती ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर का रहने वाला है। वो कुछ दिन पहले ही पंजाब से लौटा था। बड़ा सवाल ये है कि राज्य की सीमाएं सील होने के बावजूद ये व्यक्ति बाजपुर तक पहुंच कैसे गया और अगर पहुंच भी गया तो उसे क्वारेंटीन सेंटर में क्यों नहीं रखा गया।