Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के रेड जोन (Uttarakhand Red Zone) जिलों में हिमाचल मॉडल लागू हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से कहा है कि वो कोरोना से जंग जीतने के लिए हिमाचल प्रदेश मॉडल को फॉलो करें। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कितनी तेजी से पैर पसार रहा है, ये तो आप जानते ही हैं। दूसरे राज्य भी कोरोना से जूझ रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे राज्य भी हैं जिनके कोरोना रोकथाम अभियान के नतीजे बेहद शानदार रहे। कुछ दिन पहले आपने भीलवाड़ा मॉडल के बारे में जाना था। अब पीएम ने हिमाचल प्रदेश मॉडल की तारीफ की है। चलिए अब आपको हिमाचल मॉडल के बारे में बताते हैं। इस मॉडल के तहत राज्य ने अपने यहां रहने वाली सारी जनसंख्या की इंफ्लूएंजा जैसे लक्षणों के आधार पर लगातार स्क्रीनिंग की। जो लोग शुरुआती मेडिकेशन से ठीक नहीं हुए, उनका आरटी-पीआर टेस्ट यानी रिवर्स ट्रांस्क्रिप्शन पॉलिमेरेस चेन रिएक्शन टेस्ट कराया गया। आगे पढ़िए..