Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। जी हां...उधम सिंह नगर जिले में दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि कल भी उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस से ग्रसित एक मरीज की पुष्टि हुई थी। एक खबर के मुताबिक आज फिर से 2 मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस ग्रसित मरीजों की संख्या 57 हो गई है। 57 में से 36 मरीज ऐसे हैं जिन्हें अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। उधम सिंह नगर जिले में बीते 26 दिनों से कोरोनावायरस का कोई भी मामला नहीं आया था लेकिन अब लगातार तीन लोगों के कोरोनावायरस पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। आगे हम आपको उत्तराखंड के हर जिले के आंकड़े दिखा रहे हैं..