उत्तराखंड: राज्य समीक्षा की मुहिम का असर, दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की जल्द होगी वापसी

राज्य समीक्षा की मुहिम का असर दिखने लगा है। दूसरे राज्यों में फंसे पहाड़ी भाई-बहन जल्द ही उत्तराखंड लौटेंगे, राज्य सरकार इनकी उत्तराखंड वापसी के इंतजाम कर रही है...
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand lockdown: people in other states to return home in Uttarakhand
Image: people in other states to return home in Uttarakhand

देहरादून: लॉकडाउन के चलते अलग-अलग राज्यों में फंसे पहाड़ियों को अपने घर लौटने के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंतजार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाली है। राज्य सरकार ने आपना काम शुरू कर दिया है। देश के दूसरे राज्यों मे फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को सुरक्षित घर लाया जाएगा। अपने घर-परिवार से दूर होने की पीड़ा क्या होती है, ये हम बखूबी समझते हैं। राज्य समीक्षा इन लोगों की मदद के लिए लगातार अभियान चलाता रहा। हमने जगह-जगह फंसे उत्तराखंडी भाई-बहनों की तस्वीरें आपको दिखाईं, उनकी पीड़ा आप तक पहुंचाई। इस मुहिम में हमें प्रवासी उत्तराखंडियों का भी खूब साथ मिला। जैसे-जैसे खबरें छपने लगीं। देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे लोग अपनी पीड़ा सोशल मीडिया के जरिए हमें बताने लगे। इनके दुख-दर्द को आपसे साझा करने की जिम्मेदारी हमने पूरी ईमानदारी से निभाई, अब आगे का काम राज्य सरकार को करना है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: 4 जिलों के लिए अच्छी खबर, श्रीनगर में कोरोना टेस्टिंग लैब शुरू
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अन्य राज्यों में फंसे लोगों की सुरक्षित घर वापसी का जिम्मा राज्यों को सौंप दिया है। उत्तराखंड सरकार भी अपनों को घर वापस लाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी तय किए हुए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड के हजारों लोग इस वक्त मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में फंसे हुए हैं। तीन सौ से ज्यादा छात्र वापस लौट आए हैं, लेकिन कई छात्र-छात्राएं, श्रमिक और नाते रिश्तेदारी में गए लोग अब भी राहत केंद्रों में रह रहे हैं। लॉकडाउन के चलते ये लोग घर नहीं लौट पा रहे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद इनकी उत्तराखंड वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं।