बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारियां तेज..देखिए बाबा बदरी विशाल की लेटेस्ट तस्वीरें

15 मई को प्रात 4 बजकर 30 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम (badrinath dham) के कपाट खुल जायेंगे। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा..देखिए तस्वीरें..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Badrinath Dham: badrinath dham kapaat opening preperation
Image: badrinath dham kapaat opening preperation

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम (badrinath dham) के कपाट इस यात्रा वर्ष 15 मई को प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर खुल रहे है। देवस्थानम बोर्ड के चुनिंदा कर्मचारी विगत दिनों से कपाट खुलने की व्यवसथाओं में जुटे हैं। मंदिर परिसर से बर्फ हटायी जा चुकी है। मंदिर पर रंग रोगन भी भी अंतिम चरण में हैं। पानी बिजली ब्यवस्था बहाल की जा चुकी है। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग (शारीरिक दूरी) का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी अधिकारी तैयारियों हेतु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। देवस्थानम बोर्ड के अभियंता विपिन तिवारी एवं अवर अभियंता गिरीश रावत कार्य करवा रहे है। बताया कि गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रमन रविनाथ ने चार धाम कपाट खुलने की तैयारियों हेतु आदेश किये थे गंगोत्री-यमुनोत्री में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी एवं बड़कोट को निर्देशित किया गया था। बीडी सिंह को बदरीनाथ एवं केदारनाथ में कपाट खुलने की तैयारियों का जिम्मा दिया गया। आगे देखिए तस्वीरें...

  • जारी हुई एडवायडरी

    badrinath dham kapat opening preperation
    Pic: 1/ 4
    Image: badrinath dham kapat opening preperation

    कोरोना महामारी से बचाव के तहत जारी सरकारी एडवाइजरी के अनुसार फिलहाल धार्मिक स्थलों में तीर्थ यात्रियों को आने की अनुमति नहीं है। सीमित संख्या में ब्यवस्थाओं से जुड़े चुनिंदा लोग श्री बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहेंगे

  • क्वारेंटाइन में रहेंगे रावल

    badrinath dham kapat opening preperation
    Pic: 2/ 4
    Image: badrinath dham kapat opening preperation

    बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ऋषिकेश में 14 दिन के क्वारंटीन में है एवं वह स्वस्थ है तथा उनके तीन सेवादारों का स्वास्थ्य भी सामान्य है। एम्स ऋषिकेश से उनकी पहली कोरोना रिपोर्ट नैगेटिव आयी है। ऐहतियातन 4 मई को उनका दूसरा कोरोना टेस्ट होना है आशा है कि सब कुछ सामान्य रहेगा एवं उसके पश्चात 5 मई को नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच जायेंगे।

  • इस दिन खुलेंगे कपाट

    badrinath dham kapat opening preperation
    Pic: 3/ 4
    Image: badrinath dham kapat opening preperation

    15 मई को प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम (badrinath dham) के कपाट खुल जायेंगे। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाने तथा मास्क लगाने से लेकर साफ सफाई सेनिटाइजेन का ध्यान रखे जाने के निर्देश हैं।

  • कोरोना का विशेष ध्यान

    badrinath dham kapat opening preperation
    Pic: 4/ 4
    Image: badrinath dham kapat opening preperation

    कोरोना महामारी पर नियंत्रण के पश्चात चारधाम यात्रा जल्दी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। यद्यपि अभी चारों धामों के केवल कपाट खुल रहे है इस क्रम में अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम एवं कल 29 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल गये हैं।