उधमसिंह नगर: उत्तराखंड सरकार कोरोना का कहर रोकने की हरसंभव कोशिश कर रही है, इसमें सफलता भी मिल रही थी, लेकिन बाहर से प्रदेश में दाखिल हुए लोगों ने हर कोशिश को नाकाम कर दिया। बाहर से चोरी-छिपे उत्तराखंड में दाखिल हो रहे लोग कोरोना का जोखिम बढ़ा रहे हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में दो और युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। बुधवार को यहां पुलिस ने 5 श्रमिकों को पकड़ा था। ये लोग उत्तराखंड में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया। जिला अस्पताल में आइसोलेट करने के बाद इनकी जांच कराई गई तो, दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। तीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव युवकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाएगा। आपको बता दें कि ऊधमसिंहनगर में 26 दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला था। राज्य सरकार इसे ग्रीन जोन में शामिल करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही बुरी खबर आ गई। आगे पढ़िए..