Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: लॉकडाउन के चलते दूसरे शहरों और राज्यों में फंसे लोग अपने गांव-घरों की तरफ वापस लौटने लगे हैं। कल तक सूबे की जिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा था, वहां अब गाड़ियों की आवाजाही होने लगी है। हालांकि कई जगह व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के पसीने भी छूट रहे हैं। ऋषिकेश में भी ऐसा ही नजारा दिखा। यहां पहाड़ जाने वाले लोग सड़कों पर निकल आए। गढ़वाल जाने वाली सड़क पर जिधर देखो उधर बस गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही हैं। प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने की हरसंभव कोशिश कर रहा है, लोगों को तकलीफ ना हो, सड़क पर जाम ना लगे इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। पहाड़ की तरफ जा रहे अधिकतर लोगों के पास वैलिड पास भी हैं।