Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: लॉकडाउन के तीसरे चरण की आज से शुरुआत हो गई। इसके साथ ही उन लोगों के लिए एक जरूरी खबर है, जो अपने जिले-गांव वापस लौटने की आस लगाए हुए हैं। फिलहाल दूसरे राज्यों में रह रहे सभी लोगों की घर वापसी नहीं होगी। उत्तराखंड सरकार पहले उन लोगों को लाएगी जो राहत कैंपों या फिर रास्तों में फंसे है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में रविवार को नई गाइड लाइन जारी कर दी, जिससे घर वापसी की उम्मीद लगाए उत्तराखंडवासियो के लिए जरूरी खबर आई है। एक अऱबार की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी केंद्र की नई गाइड लाइन मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिलहाल राहत कैंपों और रास्ते में फंसे लोगों को ही घर लाएगी। घरों में रहने वाले लोगों को फिलहाल नहीं लाया जाएगा। आपको बता दें कि पुरानी गाइड लाइन में केंद्र सरकार ने कहा था कि सभी राज्य दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों, कामगारों और आम लोगों को मूल प्रांत में जाने देंगे।इन्हें लाने का इंतजाम राज्य सरकारें करेंगी। आगे पढ़िए..