देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर बिजनौर से आ रही है। उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ उनके 7 समर्थकों को भी अरेस्ट किया गया है। आज तक की खबर के मुताबिक गिरफ्तारी बिजनौर जिले में की गई। पुलिस ने महामारी एक्ट समेत आईपीसी की कई धाराओं के तहत अमन मणि त्रिपाठी पर कार्रवाई की है। ये गिरफ्तारी अमन मणि त्रिपाठी की उत्तराखंड यात्रा से उठे बवाल के बाद हुई है। पहले ही अमन मणि त्रिपाठी के खिलाफ उत्तराखंड के टिहरी जिले के मुनि की रेती थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। शर्मनाक बात ये है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के पितृ कार्य के नाम पर अमन मणि त्रिपाठी ने ऐसी हरकत की।